ऋषिकेशसियासत

Rishikesh: कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को जोरदार स्वागत

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर और ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्षों ने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर काम करने का संकल्प जताया।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में हाल में नियुक्त नए महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश सिंह, पार्टी के बापूग्राम श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत और रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद रमोला का फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं निर्वतमान पदाधिकारियों ने उन्हें मिष्ठान खिलाने के बाद चार्ज सौंपा।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत और गोकुल चन्द रमोला ने केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि हमें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। कहा कि वे सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

इस दौरारन पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने नए पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कहा कि 26 जनवरी से शुरू हो रहे पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से आमजन को भी जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, बरफ सिंह पोखरियाल, राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, विमला रावत, शैलेंद्र बिष्ट, मनीष शर्मा, राधा रमोला, देवेन्द्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, अजीत सिंह, चेतन चौहान, पुष्पा मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, दीपक जाटव, ललित मोहन मिश्रा, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, अभिनव मलिक, अरुणोदय नेगी, जितेंद्र त्यागी, रवि राणा, विवेक तिवारी, राकेश कंडियाल, जितेन्द्र पाल पाठी, विक्रम भंडारी, सरोजनी थपलियाल, रेनू नेगी, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, अरविन्द जैन, लल्लन राजभर, प्रदीप जैन, रवि जैन, सावित्री देवी, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button