ऋषिकेशचुनाव

एकबार ‘आप’ पर भरोसा करके देखें : राजेंद्र पाल

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री ने आप प्रत्याशी राजे नेगी के पक्ष में किया जनसंपर्क

Rishikehs Assembly Election 2022: ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी के कैंपेन के लिए तीर्थनगरी पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल ने शहर में व्यापक जनसंपर्क किया। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि कहा कि उत्तराखंड की जनता एक बार आप पर भरोसा करके देखे। हमारी सरकार उन सपनों को पूरा करेंगे, जो यहां के लोगों ने देखे थे।

रविवार को तीर्थनगरी में जनसंपर्क से पहले पार्टी कार्यालय में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति को बदलने आए हैं। आम आदमी पार्टी जहां भी गई उसने राजनीति को बदला है। दावा किया कि हम निश्चित ही उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे।

पाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यहां के लोगों ने आंदोलन किया, मातृशक्ति ने कुर्बानी दी। मगर, आज 21 साल बाद जिस तरह का उत्तराखंड सामने है, उसके सपने उन्होंने नहीं देखे थे। कहा कि बीजेपी और कांग्रेस 10-10 साल सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने जनता के सपनों के अनुरूप काम नहीं किया। पलायन, रोजगार, शिक्षा आदि पर कोई काम नहीं हुआ। जिसके चलते लोग खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।

कैबिनेट मंत्री पाल ने कहा कि विकल्प नहीं होने पर लोग बीजेपी और कांग्रेस को चुनने के लिए मजबूर थे, लेकिन आज आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प है। राज्य के दिल्ली में रहने वाले लोगों ने केजरीवा सरकार के काम और वायदों को देखा है। उसी तरह हम उत्तराखंड में भी अपने वायदों पर खरा उतरेंगे। लोग एकबार भरोसा करके तो देखें।

इसके बाद उन्होंने शहरभर में प्रत्याशी डॉ. राजे सिंह नेगी और कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग के लोगों से संपर्क साधकर उनसे आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button