ऋषिकेश

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है

एसबीएम कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्रओं ने निकाली मतदान प्रेरणा रैली

ऋषिकेश। ‘वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है’ ऐसे ही स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने शहर में मतदान प्रेरणा रैली निकाली। इसके जरिए उन्होंने स्थानीय नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग सही तरह से करने के लिए जागरूक किया।

सोमवार सुबह कॉलेज परिसर में एकत्र एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों की मतदान प्रेरणा रैली को प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने रवाना किया। विद्यालय परिसर से आरंभ रैली शांतिनगर, गंगानगर, सोमेश्वर नगर, बनखंडीश् हीरालाल मार्ग होते हुए वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

इस दौरान कैडेट्स और स्वयंसेवकों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी। जिनमें लोकतंत्र की शान है मतदान, हम सब की यही जिम्मेदारी मजबूत लोकतंत्र खुशहाल प्रजा सारी, घर-घर अलख जगाएंगे शत प्रतिशत मतदान करवाएंगे, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है आदि लिखा था।

रैली से पूर्व विद्यालय में प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने उन्हें चुनाव में मतदान का महत्व बताया। कहा कि हमारे देश में चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। भारतीय लोकतंत्र में हर एक नागरिक को मतदान के जरिए अपनी राय देने का अधिकार है। नागरिक स्वतंत्र रूप से देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन करते हैं। हर नागरिक का फ़र्ज़ है कि वह सही से मतदान करे।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि कैडेट्स प्रेरक संदेशों और अभियानों से लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र के हर व्यस्क नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। एनएसएस अधिकारी जयकृत रावत ने कहा कि अच्छा स्वयंसेवी समाज को हमेशा प्रेरित करने का कार्य करता है।

रैली में जितेंद्र विष्ट, नवीन चंद्र मैंदोला, विकास नेगी, सुखदेव कंडवाल, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, रेखा बिष्ट, शालिनी कपूर, संजीव कुमार, सुनील दत्त थपलियाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button