उत्तराखंडचुनावसियासत

‘बगावत’ के तूफान से ‘भाजपा-कांग्रेस’ को कितनी ‘रियायत’

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का मिशन 2022 मैदान में बागी प्रत्याशियों के चलते कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती बन गया है। दोनों दल आज कितने बागी प्रत्याशियों के मनाने में कामयाब होते हैं, ये तस्वीर शाम तक साफ हो जाएगी। इसी के आधार पर अगली सरकार किस दल की होगी, इसका कुछ हद तक अनुमान भी लगना शुरू हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में सबसे अधिक घमासान मचा। प्रदेश की कई सीटों पर दोनों ही पार्टियों को अपनों से ही सीधी चुनौती मिलने के आसार लग रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने कुछ को तो मना लिया, लेकिन कई अभी भी मैदान में खूंटा जमाए हुए हैं। जबकि कईयों ने एक दूसरे के दलों में पलायन कर दिया है। जिसके चलते दोनों ही पार्टियों की सियासत का गणित डगमगाता दिख रहा है।

भाजपा ने बागियों को मनाने के लिए अपने सांसदों के साथ ही वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोर्चे पर लगाया। जिसके चलते कुछ हद तक डैमेज कंट्रोल हो गया। मगर अभी भी बड़ी संख्या में कई सीटों पर बगावत का झंडा बुलंद है। वहीं कांग्रेस के आला लीडरशिप ने भी अपने स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कोशिशें की, लेकिन उन्हें भी सीमित कामयाबी ही मिलती दिख रही है। हालांकि आज नाम वापसी के बाद असल तस्वीर सामने होगी।

बताया जा रहा है कि दोनों ही दलों में मान मनौव्वल की कोशिशों के बीच बागियों को भविष्य की संभावनाओं का लॉलीपॉप के अलावा निष्कासन का डर भी दिखाया जा रहा है। हालांकि हालात तब भी आलानेताओं के कंट्रोल में नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते दोनों ही दलों के लिए सत्ता तक पहुंचने की चुनौतियां पहाड़ सी बनने लगी हैं।

कांग्रेस का कहां से कौन बागी

लालकुआ – संध्या डालाकोटी
ऋषिकेश – शूरवीर सिंह सजवाण
रुद्रप्रयाग – मातबर सिंह कंडारी
घनसाली – भीमलाल आर्य
सहसपुर – आकिल अहमद
देहरादून कैंट – चरणजीत कौशल
रायपुर – सूरत सिंह नेगी
ज्वालापुर – एसपी सिंह इंजीनियर
यमुनोत्री – संजय डोभाल,
किच्छा – हरीश पनेरू
बागेश्वर – बालकृष्ण और भैरवनाथ
रामनगर – संजय नेगी

भाजपा का कहां कौन बागी

डोईवाला – जितेंद्र नेगी
धनोल्टी – महावीर सिंह रांगड
देहरादून कैंट – दिनेश रावत
धर्मपुर – वीर सिंह पंवार
कर्णप्रयाग – टीका प्रसाद मैखुरी
कोटद्वार – धीरेंद्र सिंह चौहान
भीमताल – मनोज शाह
घनसाली – सोहनलाल खंडेवाल व दर्शनलाल आर्य
रुड़की – नितिन शर्मा
लक्सर – अजय वर्मा

अपना दल छोड़ ये हैं मैदान में

रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल (निर्दलीय)
नरेंद्रनगर से ओमगोपाल रावत (कांग्रेस)
टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी (कांग्रेस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button