ऋषिकेश

एसडीआरएफ ने हरियाणा की महिला को किया रेस्क्यू

ऋषिकेश, 19 सितम्बर। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी के पास एक गंगा नदी के किनारे फंसी एक महिला को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ ढालवाला पोस्ट को नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना मिली। आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची टीम को एक महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के पास फंसी हुई मिली।

एसडीआरएफ की टीम ने रोप रेस्क्यू के जरिए पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई। जवानों ने उसे ढांढस बंधाया और सुरक्षा उपायों के साथ सुरक्षित नीलकंठ मार्ग तक पहुंचाया। महिला की पहचान विदिशा (24) निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप और दीपक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button