Rishikesh: विधायक ने किया क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण

ऋषिकेश, 19 सितम्बर। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।
अग्रवाल ने अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, कनिष्ठ अभियंताओं संजय सेमवाल और राहुल सैनी के साथ लक्कड़घाट रोड, हाट बाजार रोड, खदरी रोड, अमित ग्राम, भट्टोवाला मार्ग और कृष्णानगर कॉलोनी की सड़कों का निरीक्षण किया।
वहीं विधायक ने अमित ग्राम में सड़क किनारे लगाई जा रही टाइल्स के कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर असेना ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट, खदरी के उपप्रधान बिपिन रावत, पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, पंकज डोभाल, मोहन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, बिपिन रावत, गोविंद रावत, राहुल त्रिपाठी, भुवन चंद फुलेरा, अमन भट्ट, अरविंद चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा, प्रिया ढकाल, सदानंद यादव, रोशनी अग्रवाल, रविंद्र कश्यप, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।



