ऋषिकेशहादसा

एसडीआरएफ ने गंगा में बह रहे कांवड़िए को बचाया

ऋषिकेश, 8 अगस्त। कांवड़ यात्रा में तैनात एसडीआरएफ जवानों ने शनिवार को गीता भवन घाट पर गंगा की तेज धारा में बह रहे एक कांवड़िए को सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा के झज्जर जिला निवासी नवीन कुमार (29) गंगाजल लेने ऋषिकेश आया था। शनिवार को गीता भवन घाट पर स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। जिसके चलते मौके पर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

कांवड़ ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। हेड कांस्टेबल राकेश रावत ने बिना समय गंवाए उफनती गंगा में उतरकर नवीन कुमार तक पहुंच बनाई। इसके बाद अन्य जवानों ने रेस्क्यू उपकरणों के जरिए युवक को नदी से बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button