ऋषिकेश

आईडीपीएल में चला स्वच्छता अभियान, 9.5 टन कचरा एकत्र

ऋषिकेश, 8 अगस्त। हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार को जारी के निर्देश के तहत शनिवार को आईडीपीएल सिटी गेट से वीरभद्र डाकघर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब साढ़े 9 टन कचरा एकत्र किया गया।

स्वच्छता अभियान में एक टीम की कमान अपर सिविल जज (जू.डी.) और सचिव तहसील विधिक सेवा समिति तान्या मिड्ढा ने संभाली। उन्होंने स्वयं सफाई अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व मेयर शम्भू पासवान और नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने किया।

अभियान में आईडीपीएल मध्य मार्ग और आसपास के मैदानों के साथ हाट बाजार से बड़ी मात्रा में कूड़ा हटाया गया। फेरी विक्रेताओं को भी दैनिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। करीब 9.5 टन कचरा एकत्र किया गया।

नगर निगम द्वारा अभियान के लिए 30 पर्यावरण मित्र, 6 पर्यावरण पर्यवेक्षक, 4 टिप्पर, 1 जेसीबी, 4 सफाई निरीक्षक और मुख्य सफाई निरीक्षक को तैनात किया गया था।

राज्य में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उच्च न्यायालय के सख्त रुख और सरकार को जारी निर्देशों के क्रम में तहसील एवं नगर निगम स्तर पर यह अभियान चलाया गया। अभियान में नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, तहसीलदार प्रदीप सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभियान में अखिल भंडारी, अमित नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, राजन भट्ट, महेश उनियाल, सुभाष सेमवाल, महेंद्र, राकेश, नरेश, विभा नामदेव, बिमला नौटियाल, ममता रमोला, मीनाक्षी कपरुवाण आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button