• साहबनगर में देवभूमि गढ़ विरासत संरक्षण समिति द्वारा पहला सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित
रायवाला ऋषिकेश (चित्रवीर क्षेत्री)। देवभूमि गढ़ विरासत संरक्षण समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में प्रख्यात लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। दर्शक दीर्घा में लोग भरतवाण के गीतों पर जमकर थिरके।
साहबनगर स्थित चन्द्रा देवी मन्दिर प्रांगण में बुधवार की शाम आयोजित संस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ काबीना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने किया। अग्रवाल ने कहा कि लोकसंस्कृति और रीति रिवाज ही देवभूमि की असल पहचान हैं, उनके संरक्षण और संवर्धन में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसबीच अग्रवाल और पोखरियाल ने पद्मश्री प्रीतम भरतवण और गायिका सीमा पंगरियाल का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
सांस्कृतिक महोत्सव में प्रीतम भरतवाण ने नरसिंह, राज राजेश्वरी, शिव कैलाशु आदि जागरों से दर्शक दीर्घा में माहौल भक्तिमय किया। वहीं, युवाओं के पसंदीदा गीतों मिज्याजा मेरी, तिबारी उं बैठी होली, हिट बसंती, नारैनी, सूरतम, सरुली व अमरावती से लोगों को जमकर थिरकाया। इसी क्रम में नॉनस्टॉप गीत सुन्दरा छोरी पर अरविन्द नेगी, अर्पित सेमवाल, करन सिंह, नील सिंह, रीता ध्यानी, प्राची ध्यानी, तनु पंवार, दीपिका पैन्यूली के सामूहिक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक विक्की पंवार, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कैलाश रतूड़ी, कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, जिपंस रीना रमन रांगड़, पूर्व जिपंस देवेन्द्र सिंह नेगी, अनीता राणा, ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, छिद्दरवाला प्रधान कमलदीप कौर, बलविन्दर सिंह लाल्ला, जोगीवालामाफी के प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, चकजोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह मेहर, बीडीसी अमर खत्री, पूर्व ग्राम प्रधान स्नेहलता भंडारी, रीना नेगी, संजय पोखरियाल, बर्फ सिंह पोखरियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।