ऋषिकेश

Rishikesh: बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹4.73 करोड़ मंजूर

ऋषिकेश, 1 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र के साहबनगर-डांडी गांव (सौंग नदी) व भट्टोंवाला-गुमानीवाला (बगाला नाला) में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई विभाग से ₹4.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। पहली किश्त के रूप में ₹2.83 करोड़ जारी किए गए हैं।

क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कहा कि उनके निरंतर प्रयासों और शासन-प्रशासन से समन्वय पर यह स्वीकृति मिली है।

अग्रवाल ने कहा कि साहबनगर, डांडी गांव, भट्टोंवाला और गुमानीवाला क्षेत्र वर्षों से बाढ़ व जलभराव से प्रभावित हैं। परियोजना के पूरा होने से स्थानीय निवासियों, किसानों और बुनियादी ढांचे को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button