उधमसिंह नगर

खटीमाः सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं

खटीमा, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 27 दिव्यांगजनों को 77 और 22 वरिष्ठ नागरिकों को 113 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें बैटरी रिक्शा, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, ट्राई साइकिल, हियरिंग मशीन, नी ब्रेस, बैसाखी, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, सिलिकॉन कुशन और सीपी चेयर शामिल हैं।

वहीं, ग्रामोत्थान रीप योजना के तहत नारी शक्ति ग्राम संगठन गदरपुर, सत्यमेव जयते सीएलएफ बाजपुर को बोलेरो वाहन व एकता सीएलएफ गदरपुर को फूड वैन की चाबी भी सौंपी।

मौके पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, रणजीत सिंह नामधारी, मोहिनी पोखरिया, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button