ऋषिकेश
ऋषिकेशः ग्रामीण क्षेत्रों में 600 लाइटों से जगमगाएंगे रास्ते

ऋषिकेश, 13 जुलाई। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पथ प्रकाश के लिए विधायक निधि से 600 लाइटें देने की घोषणा की।
कैंप कार्यालय में अग्रवाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य को 10 लाइट, प्रत्येक ग्राम प्रधान को 20 लाइट, क्षेत्र पंचायत सदस्य को 10 लाइट और प्रत्येक पंचायत सदस्य को 5 लाइट प्रदान की जाएंगी। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी।
मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान सागर गिरी, राजेश जुगलान, शैलेंद्र रांगड़, ज्योति सेमवाल, सविता नेगी, बीडीसी नवीन लाल, राजेंद्र तिवारी, ऋषि राम शर्मा, अंकित खंकरियाल, पंचायत सदस्य शांति नेगी, बालेंद्र सिंह, दरमियां सिंह, सुरेश खुगशाल, रश्मि, रेणु बिष्ट, संगीता भट्ट आदि मौजूद थे।



