Rishikesh: सीवर निर्माण से डैमेज सड़कों का जल्द करें दुरस्तः मेयर

ऋषिकेश। सीवर परियोजनाओं के कारण प्रभावित सड़कों और जनसुविधाओं को लेकर मेयर शंभू पासवान ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़कों को लंबे समय तक क्षतिग्रस्त अवस्था में नहीं छोड़ा जाए।
सोमवार को बापूग्राम स्थित नगर निगम शाखा कार्यालय में मेयर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सीवर संबंधी समस्याओं और खुदी हुई सड़कों के पुनर्निर्माण पर चर्चा हुई। बताया गया कि सीवर लाइन बिछाने के बाद अधूरे निर्माण से लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
महापौर पासवान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर कार्य पूरा होने के बाद जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़कों का गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण किया जाए। कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। कहा कि कोई लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
बैठक में नमामी गंगे परियोजना के प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुकरेती, दीपक वत्स, अवर अभियंता संदीप रतूड़ी, स्थानीय पार्षद आदि मौजूद रहे।



