![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/04/20-apr-2022-rishiksh-sbm-02.jpg)
Rishikesh News: ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राज्य सरकार के आह्वान पर आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने नए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की।
बुधवार को एसबीएम इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक व भरत मंदिर एजुकेशन सोसाइटी के सचिव हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य मेजर गोविन्द सिंह रावत, अभिभावक संघ अध्यक्ष रामकृपाल गौतम ने संयुक्त रूप से किया। सर्वप्रथम बालिकाओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने अभिभावकों के साथ ही शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बच्चों के सर्वांगीत विकास के सतत प्रयासों को आकार दें। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत कहा कि ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का स्वागत किया। बताया कि प्रवेशोत्सव के पहले दिन विद्यालय में 216 नवीन छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया।
कार्यक्रम का संचाल डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने किया। मौके पर नगर निगम पार्षद शिवकुमार गौतम, राधा रमोला, अनीता रैना, बृजपाल राणा, शिक्षक यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, शिवप्रसाद बहुगुणा, जितेन्द्र बिष्ट, शालिनी कपूर, रंजन अंथवाल, विकास नेगी, धनंजय सिंह रांगड, अजय कुमार, रमेश बुटोला, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, रंजना, सुनीता, सुखदेव कंडवाल, ऋचा अमोली, ज्योतिर्मय शर्मा, हरि सिंह, पवन, शकुंतला, नीलम मनोड़ी, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।