ऋषिकेश
Munikireti: हॉकी के चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश, 28 सितम्बर। नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बंगलुरु में आयोजित हॉकी अंडर 19 चैंपियनशिप में उपविजेता टीम के चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बंगलुरु में आयोजित सीआईएससीई नेशनल गेम एंड स्पोर्ट्स 2026 हॉकी अंडर 19 में उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही। जिसमें पालिका क्षेत्र के खिलाड़ी श्रेयांश बिजल्वाण, सार्थक रांगड, चैतन्य प्रजापति और अग्रिम डोभाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पालिका कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने चारों खिलाड़ीयों और उनके परिजनों को मोमेंटो प्रान कर सम्मानित किया।



