ऋषिकेश

ऋषिकेशः गंगा चेतावनी रेखा के पार, घाट खाली कराए

ऋषिकेश, 27 सितम्बर। पहाड़ी इलाकों में दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया है। रविवार की शाम चार बजे त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर 339.85 मीटर दर्ज किया गया। चेतावनी रेखा 339.50 मीटर और खतरे का निशान 340.50 मीटर है। जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर नीचे है।

ऋषिकेश, रामझूला, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा घाटों तक गंगा का पानी पहुंच गया। खतरे की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने ऋषिकेश, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। कई जगहों से श्रद्धालुओं को तटों से दूर हटाया गया।

त्रिवेणी घाट समेत अन्य घाटों पर जल पुलिस की टीमों ने लाउडस्पीकर से मुनादी कर लोगों को गंगा के बढ़े जलस्तर के प्रति सचेत किया। वहीं, प्रशासन ने जल पुलिस और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा है। वहीं, जल पुलिस की टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button