Rishikesh: मेयर के जनता दरबार में हाजिर मामलों का निस्तारण
Rishikesh News: ऋषिकेश। स्थानीय लोगों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण को लेकर मेयर अनीता ममगाईं (Mayor Anita Mamgain) ने बड़ी पहल की है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के माध्यम से जनता दरबार शुरू किया है, जिसमें मौके पर नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग पर जनता मिलन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसमें विभिन्न महकमों के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। मेयर अनीता ममगाईं के मुताबिक 100 से ज्यादा लोगों ने जनता दरबार में समस्याएं रखी, जिनमें से 105 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
मेयर ने कहा कि नगर निगम आपकी छोटी सरकार, आपके अधिकार के लिए आपके द्वार है। बताया कि जनता दरबार के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
मौके पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, तहसीलदार अमृता शर्मा, जल संस्थान से इंद्रेश बंसल, एसडीओ अरविंद नेगी, डॉ. विकास घिल्डियाल, पूर्ति अधिकारी विजय डोभाल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।