
ऋषिकेश। कांग्रेस की ढालवाला मुनिकीरेती ईकाई ने क्षेत्र में भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाली। इस दौरान देश की एकजुटता, सामाजिक सौहार्द, लोकतंत्र की मजबूती के प्रति आम लोगों को जागरूक किया गया। पदयात्रा में लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूरी भी शामिल हुए।
रविवार को मुनिकीरेती के वार्ड 10 से कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू हुई। जो कि शिवदुर्गा मंदिर ढालवाला, चौदहबीघा, कैलासगेट, शीशमझाड़ी होते हुए प्रियदर्शनी चौक जानकी झूलापुल पर संपन्न हुई। समापन पर मनीष खंडूरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को सशक्त करने के साथ ही आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार देने का काम किया। प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि देश में जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानों के साथ भारतीय सेनाओं को मजबूत रखा।
पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर आज तक सर्वधर्म समभाव के प्रतिबद्ध है। पार्टी आज लोकतंत्र को बचाने और भारत को जोड़ने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आज देश को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा निकाल रही है।
पदयात्रा में सेवादल के प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, दिनेश व्यास, वीरेंद्र कंडारी, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, राजेंद्र राणा, महावीर खरोला, अजय रमोला, रुकम पोखरियाल, अनिल रावत, बलदेव भंडारी, सरस्वती जोशी, अनीता कोठियाल, बबीता रमोला, विनोद सकलानी, विनोद बिजलवाण, शिवम भट्ट, सर्वेंद्र कंडियाल, वीरेंद्र राणा, पूरण पुंडीर, उर्मिला ममंगाई, प्यारी देवी, पूजा ममगाईं, विक्की चौहान, लक्ष्मण राजभर, विक्की प्रजापति, धर्म जोशी, यशपाल थलवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, कुलदीप भंडारी, दलवीर रावत, बलवंत चौहान आदि शामिल रहे।