रायवाला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने दून हाईवे पर नेपालीफार्म से छिद्दरवाला चौक तक तिरंगा रैली निकाली।
रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के जिपं सदस्य संजीव चौहान, रीना रमन रांगड़, दिव्या बेलवाल के अलावा प्रबुद्ध नागरिक, पूर्व सैनिक, युवक व महिला मंगल दल और सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा रेली में शामिल हुए। शुभारंभ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार जाते समय लोगों का उत्साह बढ़ाया।
इसबीच जिपं अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन विश्व में भारत की नेतृत्व क्षमता दर्शाने के लिए खास है। साथ ही ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं का उपयोग समृद्ध भारत के निर्माण में करने के लिए भी किया गया है। जिपं सदस्य रीना रमन रांगड़ ने कहा कि आजादी का 75 वर्षों में तमाम उतार चढ़ाव के बाद आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है।
जिपं सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश का हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान एक साथ है। उत्तराखंड का हर युवा देश की रक्षा के साथ आन बान और शान के लिए अपनी बलिदान की परंपरा को कायम रखे हुए है।
रैली में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिपं सदस्य रानीपोखरी अनीता सेमवाल, राजेश बलूनी, मनोज ज़खमोला, प्रधान सोहन सिंह कैंतूरा, सरदार बलविंदर सिंह, बीडीसी आशीष रांगड, प्रभाकर पैन्यूली, अमर खत्री, प्रिंस रावत, एके सिंह, गोकुल रमोला, रवि राणा, प्रशांत चमोली, हरदीप सैनी, योगेंद्र सिंह, राजपाल रावत, धीरज थापा, वीरेंद्र रावत, अमन पोखरियाल, शीशपाल सिंह पोखरियाल, सरदार दिलबाग सिंह, हरीश बंबोला, वीरेंद्र रावत, गौरव कंडियाल, मनजीत राठौड़, विकास सेमवाल, गौरव राणा, हेमंत कुडियाल, संजय पोखरियाल, तिलोक सिंह बगियाल, धीरपाल सिंह बगियाल, हुकम सिंह पुंडीर, उमेद सिंह कठैत, जसपाल सिंह, सुशील चंद्र बिजलवाण, महादेव पैन्यूली, मनोज पैन्यूली, भरत सिंह सरोला, मनोज रावत, मातवर सिंह दुमोगा, मीना मलासी, मंजू बलोदी, सुनीता सुंद्रियाल, सुमन गैरोला, कमला नेगी, सुशीला महर, आशिमा रांगड, सरिता पोखरियाल, लक्ष्मी रांगड, हंसू पोखरियाल, बीना बंबोला, प्रीति रांगड, सुनीता चौहान, शोभा पंवार आदि मौजूद रहे।