Kedarnath: सुमेरू पर्वत पर एवलांच का गुबार

Kedarnath Avalanche : रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह केदारनाथ धाम के समीप सुमेरू पर्वत पर जबरदस्त हिमस्खलन हुआ। धाम के आसपास की पर्वत शृंखलाओं में इससे पहले भी कई बार एवलांच आ चुके हैं। बताया जा रहा है आज सरस्वती नदी के जलस्तर में भी वृद्धि आंकी गई है। हालांकि कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे केदारनाथ धाम के पास सुमेरू पर्वत पर हिमस्खलन दिखाई दिया। खबर लगते ही धाम के हलचल मच गई। लोग एवलांच को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। देखते ही देखते एवलांच के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
बताते हैं कि हिमालय क्षेत्र में एवलांच होना नई बात नहीं है। धाम के समीप की पहाड़ियों पर पिछले साल सितंबर, अक्टूबर और इस वर्ष मई और जून माह में भी हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई थी। एवलांच स्थलों की दूरी काफी होने के चलते धाम को इनसे कोई खतरा नहीं रहा। चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में जून महीने में कई मिनट तक एवलांच का गुबार दिखा था।