विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया युवा से संवाद

ऋषिकेश। रायवाला में आयोजित युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने समाजसेवी युवाओं को सम्मानित किया। इनमें गौ सेवक, निराश्रित पशुओं की सेवा और निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने वाले युवा शामिल रहे।
इस अवसर पर अग्रवाल ने क्षेत्र की 17 टीमों को खेल सामग्री भी वितरित की। साथ ही, हरिपुर क्षेत्र में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रही टीम को एक कंप्यूटर भी भेंट किया।
उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने, संतुलित खानपान और नशे से दूर रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संयोजन ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी ने किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, प्रतीतनगर प्रधान राजेश जुगलान, राहुल अग्रवाल, बलविंदर सिंह, सतपाल सैनी, मयंक भट्ट, गौरव चौहान, अनीश चौहान, रमेश शाह, विशाल भट्ट, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे।



