ऋषिकेश
मेयर पासवान ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

ऋषिकेश, 10 सितम्बर। मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम के वार्ड 39 अंतर्गत गली नंबर तीन में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इंदिरानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर पासवान ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य शुरू किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मौके पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, ज्योति सजवाण, डीपीएस रावत समेत क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।



