देहरादून

देहरादूनः नशे के खिलाफ 14 से शुरू होगा शपथ अभियान

देहरादून, 10 सितंबर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में नशीली दवाओं को लेकर जागरूकता के मकसद से 14 से 30 सितंबर तक विशेष शपथ अभियान आयोजित किया जाएगा। 14 सितंबर को जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ऋषिपर्णा सभागार में अभियान का शुभारंभ करेंगे।

अभियान के तहत शैक्षणिक व कोचिंग संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, होटल, होम स्टे आदि में ऑनलाइन व ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

अभियान से महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ सभी को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button