लेफ्टिनेंट विघ्नेश, सर्वेश और यश को किया सम्मानित

ऋषिकेश, 10 सितम्बर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला और साथियों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के प्रशिक्षण से घर लौटे ऋषिकेश के होनहार युवाओं का अभिनंदन किया।
गुरुवार को रमोला ने नगर निगम क्षेत्र निवासी लेफ्टिनेंट विघ्नेश अरोड़ा, यश उप्पल और ठाकुरपुर निवासी सर्वेश रतूड़ी के घर पहुंच कर उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
रमोला ने कहा कि सेना में लेफ्टिनेंट पद पर पहुंचना युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने उनके परिजनों को भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए युवाओं के सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हर्षपति सेमवाल, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, सिमरन उप्पल, बृजपाल राणा, अमित उप्पल, सागर गर्ग, हिमांशु कश्यप, शैलेश भंडारी, अमनदीप, नागेंद्र सिंह, गगन उप्पल, गोपाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।



