ऋषिकेशचुनाव

Rishikesh: भाजपा के बाद कांग्रेस ने आप को दिया झटका

ऋषिकेश। कांग्रेस ने ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी में सेंध लगाई है। आज आप के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन कर प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला को समर्थन दिया।

गुरुवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कांग्रेस में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जोरदार स्वागत किया। रमोला ने कहा कि पहले भाजपा तो अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को और भी मजबूती मिल गई है। अब ऋषिकेश में परिवर्तन होना निश्चित हो गया है। रमोला ने कांग्रेस में शामिल लोगों का आह्वान किया कि वे 14 फरवरी के दिन कांग्रेस में पक्ष में मतदान में लिए एकजुट होकर काम करें। दावा किया कि जनता भी भाजपा विधायक को हटाने के लिए तैयार है।

कांग्रेस में शामिल डॉ. बीएन तिवारी ने कहा कि कृष्णानगर कॉलोनी के लोगो की क्षेत्रीय विधायक ने हमेशा अनदेखी की। ऐसे में स्थानीय लोग अब भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। कहा कि प्रदेश और ऋषिकेश में कांग्रेस की लहर है। इसबीच कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं ने आप पर भी निशाना साधा। उन्होंने जयेंद्र रमोला को जिताने की अपील भी की।

कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में डॉ. बीएन तिवारी, जिला कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार भट्ट, ग्राम उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य रघुवीर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू कुमार, जय प्रकाश आदि शामिल थे। वहीं मौके पर कांग्रेस के नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button