ऋषिकेश

गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका, SDRF अलर्ट

ऋषिकेश। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते क्षेत्र में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही ऊपरी इलाकों में बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने की आशंका के चलते गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि का खतरा बना हुआ है।

जिसके चलते ऋषिकेश में एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें लगातार त्रिवेणीघाट, रामझूला, जानकी पुल, नीम बीच समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर गश्त कर रही हैं। जहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लगातार सतर्क किया जा रहा है। टीमों ने चेताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। लिहाजा, सावधानी जरूरी है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि संभावित आपदा के मद्देनजर आवश्यक उपकरणों और संसाधनों के साथ टीमों को तैयार रखा गया है। बताया कि प्रशासन के साथ समन्वय कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने अपील की है कि नदी किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button