
रायवाला (ऋषिकेश)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्य साईं संजीवनी अस्पताल प्रशासन की मांग पर विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
रविवार को विधायक अग्रवाल ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों, स्टाफ और व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। इसबीच अग्रवाल ने अस्पताल प्रशासन की मांगों के दृष्टिगत विधायक निधि से ₹10 लाख देने की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि एमएलए फंड से अस्पताल में टिन शेड, कूलर और अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। ताकि यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कहा कि सेवा कार्यों में लगे संस्थानों को आगे भी सहयोग दिया जाएगा।
मौके पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीतनगर प्रधान राजेश जुगलान, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास, डॉ. रजनी सिंह, चित्रवीर क्षेत्री, गौरव चौहान, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी, अमित आदि मौजूद थे।



