पौड़ी गढ़वाल

श्रीनगरः मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की विकास कार्यों की समीक्षा

श्रीनगर (गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पेयजल निगम, सिंचाई विभाग और जल संस्थान के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

सोमवार को महिला थाना सभागार में मंत्री रावत ने श्रीनगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा उपायों और सीवर लाइन से जुड़े कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। गयी। निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, पेयजल निगम सुभाष भट्ट, सहायक अभियंता जल संस्थान अर्पित मित्तल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button