गढ़ी मयचक में ₹20 लाख से होंगे विकास कार्य

ऋषिकेश, 30 अगस्त। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गढ़ी मयचक में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से ₹20 लाख देने की घोषणा की। इसमें सड़क व पुस्ता निर्माण, युवक मंगल दल को क्रीड़ा सामग्री और स्वयं सहायता समूह के लिए हॉल निर्माण शामिल है।
ग्रामसभा में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक अग्रवाल को आबादी क्षेत्र में गुलदार की आमद की समस्या बताई। जिस पर अग्रवाल ने डीएफओ को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को बिजली की समस्याओं को दुरस्त करने को कहा।
इसबीच ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़ ने क्षेत्र में 20 मीटर लंबे स्पान पुल और अन्य सड़कों के निर्माण की मांग रखी। उप प्रधान शुभांकित रावत ने सड़क व बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।
अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। जनता की जरूरतों के अनुरूप आगे भी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
मौके पर बीडीसी अनुसूया कलुड़ा, राजपाल सिंह पवार, पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, कृष्णा बिष्ट, नीलम पोखरियाल, ज्योति धस्माना, हुकम सिंह पुंडीर, सुरेंद्र धस्माना, जयपाल सिंह चौहान, खेम सिंह रावत, महादेव प्रसाद अंथवाल, महिमानंद रतूड़ी, युवक मंगल दल अध्यक्ष विजय रावत, गुरप्रीत सिंह, विवेक बलूनी आदि मौजूद रहे।



