Rishikesh: विधायक निधि से गुमानीवाला में होंगे विकास कार्य

ऋषिकेश, 11 सितम्बर। गुमानीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में एमएलए फंड से 100 स्ट्रीट लाइटें लगाने और अन्य विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट व अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि गुमानीवाला की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली ने कहा कि विधायक अग्रवाल द्वारा मूलभूत सुविधाओं को लेकर कराए गए कार्यों से आमजन को राहत मिली है। समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी ने कहा कि अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को गति मिली है।
मौके पर चंद्रमोहन पोखरियाल, सतपाल राणा, गणेश राणा, गोविंद सिंह महर, दीपक महर, रवि शर्मा, संजय पोखरियाल, राधेश्याम व्यास, जीतराम ममगाईं आदि मौजूद रहे।



