![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/02/06-feb-2022-rishikesh-congress-jayendra-1.jpg)
Rishiksh Assembly: ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लगातार अपना ग्राफ बढ़ाने जुटी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में उमड़ रही भीड़ से कांग्रेस प्रत्याशी के साथ ही कार्यकर्ताओं का हौसला भी बुलंद हो चला है। जिसके चलते वह ऋषिकेश में 15 साल के सूखे को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। आज रमोला और कार्यकर्ताओं ने खैरीकला क्षेत्र में नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क किया।
खैरीकला में कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र में लोगां का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। जो कि 14 फरवरी को वोट के रूप में निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में तब्दील होगा। कहा कि इसबार ऋषिकेश विधानसभा में काग्रेस की जीत के साथ ‘परिवर्तन’ होना तय है।
रमोला कहा कि 15 वर्षों में ऋषिकेश क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक द्वारा कोई विकास कार्य नहीं किया गया। यही नहीं जनता भाजपा सरकार द्वारा लादी गई महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से भी परेशान है। ऐसे में अब क्षेत्रवासियों ने भाजपा को खदेड़ने का निर्णय 14 फरवरी के लिए अपने पास सुरक्षित कर लिया है। जनता इसबार भाजपा को सबक देकर रहेगी।
इस दौरान दिनेश पंवार ने दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन के साथ कांग्रेस के पक्ष में लहर है। ऋषिकेश में प्रोटोकॉल विधायक का राज समाप्ति पर है। क्षेत्रीय जनमानस विकास विरोधियों को विदा करने और कांग्रेस का साथ देने के लिए तैयारी कर चुकी है।
मौके पर उपप्रधान रोहित नेगी, रमा चौहान, निर्मल, दिनेश पाल सिंह नेगी, सतेंद्र रावत, दिनेश बिष्ट, महेश चौहान, विजयपाल जेठूड़ी, चन्द्रमोहन नेगी, पंकज, रमेश रांगड, सुभाष नेगी, राजेन्द्र राणा, गौरव राणा, विक्रम, मेहर, अनिल रावत, शीशपाल रावत मौजूद रहे।