
Rishikesh Congress : ऋषिकेश। कांग्रेस महानगर कमेटी ने प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की। यात्रा में अभियान के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार (लल्लू), पूर्व सीएम हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेसी नवप्रभात शामिल होंगे।
गुरुवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 11 मार्च को प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा के बारे चर्चा की गई। बताया कि यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शहर बाजार भ्रमण कर भारत जोड़ो यात्रा का राहुल गांधी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा और नफरत के खिलाफ मौहब्बत का पैगाम भी लोगों को देंगे। साथ ही आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में जनमत तैयार करने की कोशिश करेंगे।
बैठक में बैठक में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, शैलेंद्र बिष्ट, रजनीश सेठी, दीपक जाटव, राधा रमोला, जगत सिंह नेगी, गुरविंदर सिंह गुर्री, भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, विकास खुराना, बृज भूषण, सिंहराज पोसवाल, जितेन्द्र पाल पाठी, वैशाख पयाल, संजय शर्मा, विक्रम भंडारी, ऋषि सिंगल, रुकम पोखरियाल आदि मौजूद थे।