ऋषिकेश
सिंगटाली में गंगा में डूबे मेरठ निवासी का शव बरामद

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो लोगों की तलाश के लिए जारी सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ ने एक का शव बरामद किया। जबकि महिला के शव की तलाश में टीम जुटी है।
अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने स्कूबा डाइविंग, राफ्ट और आधुनिक खोज उपकरणों की मदद से गंगा के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को टीम को सफलता मिली और मेरठ निवासी नरेश उपाध्याय (42) का शव शिवपुरी क्षेत्र के पास गंगा नदी से बरामद किया गया।
एसडीआरएफ ने शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। बताया कि हादसे में लापता दूसरी व्यक्ति ऋतु माहेश्वरी (30), निवासी मेरठ, की तलाश अभी भी जारी है।



