पौड़ी गढ़वाल

सतपुली झील से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीरः सतपाल महाराज

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत जीजीआईसी सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि नयार नदी पर 56.35 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सतपुली झील परियोजना क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली योजना साबित होगी।

उन्होंने कहा कि झील बनने से सतपुली पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार, सिंचाई व पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी। स्थानीय युवाओं के लिए बोटिंग, कयाकिंग और एंगलिंग जैसी गतिविधियों से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे पलायन रोकने और बाढ़ नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

महाराज ने बताया कि गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, 47.70 करोड़ रुपये की गुजरखंड पम्पिंग पेयजल योजना व सतपुली नगरीय पम्पिंग योजना से 40 से अधिक गांवों और नगर क्षेत्र को पेयजल सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों, पुलों, पर्यटन आवास गृह, कार पार्किंग, नगर पंचायत भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत और पूरी की गई हैं। कार्यक्रम में चार दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए।

शिविर में 42 शिकायतें और 91 मांगपत्र प्राप्त हुए। इस दौरान विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोहा।

मौके पर ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण, द्वारीखाल बीना राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जिपंस पूनम नेगी, महेंद्र राणा, पूर्व मंत्री अमृता रावत, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ जयहरीखाल रवि सैनी, बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, प्रभारी संस्कृति विभाग अनिल बिष्ट, सुयश रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button