ऋषिकेश

तिरंगे के उत्साह में रंगा प्रतीतनगर और हरिपुरकलां

क्षेत्र में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा रैली और प्रभात फेरी

Aajadi Ka Amrit Mahotsav: रायवाला के विभिन्न हिस्सों में आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह दिखा। क्षेत्र में छात्रों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा रैली और प्रभात फेरी निकाली। तिरंगा रैली में आजादी के बलिदानियों के नारे गुंजायमान रहे।

शनिवार को प्रतीतनगर के प्रधान अनिल कुमार पिवाल और की अगुवाई में राजकीय इंटर कॉलेज, सत्येश्वरी देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय नागरिकों की तिरंगा रैली निकाली। हनुमान चौक से आरंभ रैली शिव चौक, होशियारी माता मंदिर, प्रतीतनगर डांडी, बनखंडी मंदिर मार्ग से पुरानी पानी की टंकी होते हुए वापस हनुमान चौक पर संपन्न हुई।

पीयूष अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के बलिदानियों को गौरव के साथ याद कर रहा है। अनिल कुमार पिवाल कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से युवाओं में देशभक्ति का संचार हो रहा है।

उधर, हरिपुरकलां में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज और भागीरथी विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी को महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरी महाराज और प्रधान गीतांजली जखमोला ने हरी झंडी दिखाई।

तिरंगा रैली और प्रभात फेरी में राइका के प्रधानाचार्य विजयमल यादव, सत्येश्वरी देवी पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरपी मैठाणी, लोकमणि तिवाड़ी, बंशीधर चमोली, बीडीसी बबीता रावत, महावीर सेमवाल, डीएस खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो मनोज ज़ख्मोला, बीडीसी मुकेश गौनियाल, उप प्रधान मनोज शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, पंचायत सदस्य सपना गुसाईं, अंजु देवी, भागीरथी भट्ट, बसंती ढौंडियाल, पुष्पा नौटियाल, सुनीता कुकरेती, दुर्गा क्षेत्री, सुमन आर्य, अल्पना कंडवाल, शोभा मिश्रा, मीना बहुगुणा, पूजा नेगी, अंजली जोशी, अजय गिहार, ऋषिराम शर्मा, एके सिंह, अजय साहू, मुकेश भट्ट, अंकित तिवाड़ी, मनोज मालिक, अर्जुन धनगड़, करण मौर्य, अनिल डबराल, जीवा भंडारी, प्रवीण चौहान, राजेश लखेडा, पूजा, सीमा शर्मा, सुरेंद्र रियाल, सुनील रियाल, गोकुल डबराल, अशोक रियाल, हिमांशु जुयाल, दीपक पंत, सूरज तिवारी, अजय पटेल, अनीता गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button