
रायवाला (शिखर हिमालय)। न्यू आदर्श व्यापार सभा रायवाला की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिसमें राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी को अध्यक्ष और नवीन चमोली को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि अध्यक्ष द्वारा अलका क्षेत्री को महासचिव और नन्दराम गिरी को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
प्रतीतनगर बाजार स्थित वेंक्वेट हॉल में ग्राम प्रधान अनिल कुमार मी मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने सर्वसहमति से राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी को अंतरिम अध्यक्ष, नवीन चमोली को उपाध्यक्ष चुना।
प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि कोरोनाकाल के कारण व्यापार सभा के नवीनीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। फिलहाल छह माह के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आगामी छह महीने में सदस्यता अभियान के बाद चुनाव किया जाएगा।
बैठक में कार्यकारिणी को लेकर कुछ देर हंगामें की स्थिति भी रही। राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि सबको साथ लेकर कार्य किया जाएगा। मौके पर पूर्व उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, नंदकिशोर कंडवाल, एसके चौबे, राकेश तिवाड़ी, राजकुमार सरोहा, मनोज कंडवाल, प्रदीप भंडारी, अजय गिहार, अंकित तिवाड़ी, सुरेश तिवाड़ी, ममता थापा, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।