ऋषिकेश

मनोज चौहान अध्यक्ष और सुरेश जोशी बने सचिव

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वनकर्मियों के संगठन सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न

रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव में वन दरोगा मनोज चौहान अध्यक्ष और सुरेश जोशी सचिव चुने गए।

रविवार को मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण बंगले में सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव में आम सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। संघ में वन दरोगा मनोज चौहान को अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सुरेंद्र जोशी को सचिव, सीमा बिष्ट को उपाध्यक्ष, देव सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, तिलक सिंह को संगठन मंत्री चुना गया।

चुनाव से पूर्व वनकर्मियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि समर्पित होकर वनकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। विभागीय स्तर पर लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रमोहन कोठारी, उपाध्यक्ष रमेश कोठियाल, प्रदेश महामंत्री स्वरूप चंद रमोला, पूर्व अध्यक्ष एसपी जखमोला, पूर्व मंत्री अली हसन, पूर्व कोषाध्यक्ष गणेश बहुगुणा, हरपाल गुसाईं, अनिल कुमार, विनोद शुक्ल, विमिलेश, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button