ऋषिकेशहादसा

भाजपा कार्यकर्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रायवाला। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शोक जताया।

जानकारी के मुताबिक वैदिकनगर प्रथम निवासी भाजपा कार्यकर्ता चंदन कश्यप (65) शुक्रवार शाम को घर से घूमे निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात्रि में ही तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। जिसके शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। सूचना के बाद परिजनों ने एम्स मृतक की पहचान चन्दन कश्यप (65) पुत्र स्व. जाधोराम के रूप में की।

रायवाला स्टेशन अधीक्षक डीएस रावत ने बताया की मृतक की मौत जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। चन्दन कश्यप की मौत की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

चंदन कश्यप की मृत्यु की जानकारी पर निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने उनके निवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button