पौड़ी गढ़वाल

धरातल पर उतरी करोड़ों की विकास योजनाएं: महाराज

पोखड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित दिव्यांगो को बांटे प्रमाण पत्र

पोखड़ा (पौड़ी ग़ढ़वाल)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा में बहुउद्देशीय शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 20 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जबकि करीब 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पोखड़ा क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे कई गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा मोटर मार्गों के निर्माण, डामरीकरण और सुधार कार्यों पर भी व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्यों के साथ पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पर्यटक आवास गृह सहित कई परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

महाराज ने कहा कि शिक्षा, सिंचाई, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं पर करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बताया कि विधायक निधि और विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शिविर में समाज कल्याण, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पशुपालन, विद्युत आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमृता रावत, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, मोहिना रावत, जिपंस बलवंत सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभु शरण बुडाकोटी, बीकेटीसी सदस्य नीलम पूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, रामेश्वरी जोशी, राजपाल सिंह रावत, सोहन सिंह, रामेश्वरी, प्रीति देवी, पुष्कर जोशी, क्रांति किशोर नेगी, संतोष चंदोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button