कैबिनेट मंत्री उनियाल ने किया शोध पत्रिका का लोकार्पण

नरेंद्रनगर, 16 अगस्त। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टाउनहॉल में जर्नल ऑफ सोशल रिव्यू एंड डेवलपमेंट के मई के विशेषांक का लोकार्पण किया। कहा कि अनुसंधान, नवाचार, कौशल और सतत विकास के समन्वित प्रयास विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पत्रिका के मुख्य अतिथि संपादक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य सार्थक अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना है। पत्रिका का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता युग में विकसित भारत/2047 के लिए वैश्विक अनुसंधान, नवाचार, कौशल एवं सतत विकास है। जिसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं।
उन्होंने संपादकीय सहयोग के लिए प्रो. चतर सिंह नेगी, डॉ. सुष्मिता राजवार, एसोसिएट प्रोफेसर, जेएनयू नई दिल्ली, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. राजपाल सिंह रावत आदि का आभार जताया।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, अधिशासी अधिकारी एलम सिंह रावत, तहसीलदार विनोद कुमार तिवारी, प्राध्यापक महेश गुसाईं, सभासद साकेत बिजल्वाण, सचिन भंडारी, ममता आदि मौजूद रहे।



