नैनीताल

समस्याओं के लिए चक्कर न लगवाएं अधिकारीः सीएम

नैनीताल, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें।

नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, दायित्वधारियों, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया गया।

इस दौरान सीएम धामी ने जनसमस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग में शेर नाला में ₹993 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।

यहां बता दें कि मानसून के दौरान शेर नाला के उफान से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। नवनिर्मित पुल क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button