चमोली गढ़वाल

खरिकसिंग, अवनी, प्रज्जवल और प्रिया के नाम रहे खिताब

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के आखिरी दिन एमटीबी चैलेंज आयोजित

जोशीमठ। नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के आखिरी दिन गमसाली से मलारी के तब 30 किलोमीटर एमटीबी माउंटेन बाइकिंग चैलेंज प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, चुनौतीपूर्ण ट्रैक और मनमोहक प्राकृतिक वादियों के बीच 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।

अल्ट्रा रन के 30 किलोमीटर पुरुष एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता में खरिकसिंग अडॉनिस तांगपू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सूरज राणा दूसरे व प्रकाश थापा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अवनी डरियाल ने पहला, संध्या मौर्या दूसरा और इंद्रा कुमारी तमांग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, 15 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रज्जवल चौहान प्रथम, इशांत सिंह अधिकारी द्वितीय व अश्विन रौथाण तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button