LPG Price: महंगाई का एक और झटका, घरेलू LPG महंगा

Domestic LPG Price Increases: घरेलू उपभोक्ताओं को आज फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। जो कि आज से ही देशभर में लागू हो गई है। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो चुकी है।
इससे पहले Domestic LPG सिलेंडर के दामों में 22 मार्च को 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। तब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का मूल्य 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। मार्च से पहले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे।
उधर, हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ाई थी। तब कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 102.50 रुपये महंगा हो गया था। नई कीमत के बाद दिल्ली में 1 मई से 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2253 से बढ़कर 2355.50 रुपये हो गए थे।