
BJP’s New National Team : नई दिल्ली, 17 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम घोषित हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री समेत 65 जिम्मेदारियां शामिल हैं।
खासबात कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। जिसे उत्तराखंड की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र की डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य, कर्नाटक के प्रो. एम. नागराजा, उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल की डॉ. मधुचंद्रा कर को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन की जिम्मेदारी
बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी मिली है।
राष्ट्रीय महामंत्री
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर महाराष्ट्र के विनोद तावड़े, दिल्ली के सुनील बंसल, त्रिपुरा के बिप्लब कुमार देब, उत्तर प्रदेश की स्मृति ईरानी, राजस्थान के डॉ. सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश के गजेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के हरीश द्विवेदी और हरियाणा के संजय भाटिया को नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी को भी नई टीम के प्रमुख बदलावों में गिना जा रहा है।
राष्ट्रीय मंत्री
राष्ट्रीय मंत्री पद पर मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, केरल के के. सुरेंद्रन, उत्तर प्रदेश के भोला सिंह, झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा, गुजरात के जगदीश ईश्वरभाई पटेल, दिल्ली के डॉ. संदीप पाठक, नागालैंड की फांग्नोन कोन्याक, उत्तर प्रदेश की संगीता यादव, केरल के अनिल एंटनी, तमिलनाडु के डॉ. एम. वेंकटेशन, पश्चिम बंगाल के मनोज तिग्गा, बिहार के सिद्धार्थ शंभु, दिल्ली की डॉ. स्वदेश सिंह, असम की मृगांका देव बर्मन, गुजरात के रोहन गुप्ता और दिल्ली के जय प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष
महाराष्ट्र के पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा राजस्थान के राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय कार्यालय
पंजाब के तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
नॉर्थ-ईस्ट और प्रकोष्ठ
ओडिशा के डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट संयोजक और दिल्ली के राजीव बब्बर को नॉर्थ-ईस्ट सह-संयोजक बनाया गया है। मध्य प्रदेश के विष्णु दत्त शर्मा को सभी प्रकोष्ठों का संयोजक नियुक्त किया गया है। बिहार के ऋतुराज सिन्हा और आंध्र प्रदेश के विष्णु वर्धन रेड्डी को सभी प्रकोष्ठों का सह-संयोजक बनाया गया है।
मोर्चों की कमान
युवा मोर्चा की कमान गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी को दी गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष बिहार के शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजस्थान के डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली बनाए गए हैं।
मीडिया टीम
उत्तराखंड के गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। उनके साथ मध्य प्रदेश के आशीष उषा अग्रवाल, दिल्ली के प्रदीप भंडारी और दिल्ली के सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
सोशल मीडिया टीम
सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को दी गई है। महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।
नोट – समाचार विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।



