ऋषिकेश
Rishikesh: MLA फंड से वीरपुर खुर्द को मिलेंगे 10 लाख

ऋषिकेश, 5 अक्टूबर। वीरपुर खुर्द में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अग्रवाल ने कहा कि वीरपुर खुर्द में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। साथ ही, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद लव कंबोज ने कहा कि नवनिर्मित घाट, सड़कों की बेहतर व्यवस्था, विद्युत सुधार और पार्किंग निर्माण आदि कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिल रही हैं।
मौकेप र भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नितिन सक्सेना, विनोद मिश्रा, वीरेंद्र रयाल, जोगिंदर, कृष्ण मंडल, शौकत अली, नंद कुमार राय, मुन्ना गुरुंग आदि मौजूद रहे।



