देशयात्रा-पर्यटन

बरसात के चलते केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक

Char Dham Yatara 2026 : देहरादून। लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने केदारनाथ यात्रा को एहतियातन कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारु रूप से पुनः संचालित की जाएगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button