Three Tier Panchayat Elections: जनपद हरिद्वार में अगस्त महीने में प्रस्तातिव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। आज हरिद्वार में विरोधी दलों कांग्रेस और बसपा के 44 नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिनमें कांग्रेस के दो विधानसभा प्रत्याशी भी शामिल हैं।
हरिद्वार जनपद में लंबे समय बाद अब अगस्त महीने में त्रिस्तरीय पंचायत होने हैं। जिसके लिए जनपद में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। भाजपा ने अन्य दलो के मुकाबले सबसे पहले अपनी जमीन मजबूत करने का दावं चला है। इसके तहज आज खानपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े सुभाष चौधरी, लक्सर से चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार, प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह, बसपा के प्रदेश सचिव योगेश कुमार, बीएसपी के हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत 44 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को अ्रप्रत्याशित सफलता मिलने का दावा भी किया।