उत्तराखंड

कई संगठनों ने ली ‘संविधान की अवधारणा’ को मजबूत करने की शपथ

हल्द्वानी। विभिन्न संगठनों ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया। इस दौरान उन्होंने संविधान और गणतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ संविधान को मजबूत रखने की शपथ भी ली।

बुद्ध पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन संगठनों ने संविधान और गणतंत्र पर धर्म को तरजीह देने, भारतीय संविधान के लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार किए जा रहे हमलों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। संगठनों से जुड़े लोगों ने संविधान की रक्षा के लिए भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप धर्मनिरपेक्षता, न्याय, समानता और बंधुत्व पर आधारित हम भारत के लोग की अवधारणा को बुलंद किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर अंबेडकर पार्क मंगल पड़ाव से बुद्ध पार्क तक सदभावना मार्च आयोजित किया जाएगा।

मौके पर उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष इस्लाम हुसैन, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी, अंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जीआर टम्टा, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, भाकपा माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय, कांग्रेस नेता शराफत खान, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, एडवोकेट संजय बघरवाल, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, सुंदरलाल बौद्ध, हरीश लोधी, बीएल आर्य, चेतराम सागर, सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद अखलाक, सर्वोदय मंडल नैनीताल के संयोजक बच्ची सिंह बिष्ट, प्रकाश फुलोरिया, यतीश पंत, हरि प्रसाद लोहिया, मनीष गौतम, रूबी भारद्वाज, रीता इस्लाम, प्रदीप कोठारी, चंद्रशेखर भट्ट, अखलाख, जोगेंद्र लाल, मनोज आर्य, जगदीश टम्टा, हरीश सिनोली, किशोरी लाल, अनिल कर्नाटक, सुधांशु बेरी, भवानी, पंकज, हरीश आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button