देश

सजा दिलाने वालों को ढूंढ़ रहे जेलों से छूटे अपराधी

अफगानिस्तान पर तालिबान राज के बाद खतरे में है पूर्व महिला जजों की जान

अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद जेल से छूटे अपराधी खुद को सजा देने वालों को ढूंढ़ रहे हैं। जिसके कारण सैकड़ों महिला जजों की जिंदगी खतरें में है। किसी तरह यूरोप पहुंची एक महिला जज ने इस बात का खुलासा किया है।

तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद जेलों में कैद अपराधियों को रिहा कर दिया है। जेल से छूटने के बाद ऐसे अपराधी अब उन तमाम जजों, पूर्व सरकार के अफसरों की तलाश कर सजा दे रहे हैं, जिन्हांने उन्हें सजा दिलाने में भूमिका निभाई। जिसके चलते अफगानिस्तान में महिला जजों के साथ ही पूर्व सरकार के अधिकारी और कर्मचारी खुद की जिंदगी को हर वक्त खतरे में महसूस कर रहे हैं।

कुछ जजों ने खुद को अफगानिस्तान से निकाल लिया। लेकिन जो वहीं फंसी हुई हैं उन्हें खुद को बचाना मुश्किल लग रहा है। यूरोप पहुंची एक महिला जज ने बताया कि वह अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब रही। उनके देश छोड़ने के बाद जेलों से छूटे कई अपराधी काबुल स्थित उनके घर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया कि अफगानिस्तान में मौजूद उनकी सहकर्मियों को खतरा बना हुआ है। वह अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भटक रही हैं।

बताया कि अफगानिस्तान में कामकाजी महिलाओं को पहले भी काम करना आसान नहीं था। तालिबान के आने के बाद हालात और भी जोखिम भरे हो गए हैं। बताया कि हालांकि इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ वूमेन जजेज वहां मौजूद महिला न्यायाधीशों की सुरक्षा के प्रयास कर रहा है। अफगानिस्तान छोड़ने की इच्छुक जजों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें हो रही हैं। फिर भी तालिबानी लड़ाकूओं से बचना आसान नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button