देश-विदेशसियासत

Congress प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, देखें लिस्ट

2022 में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जिसको लेकर तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों के साथ ही रैलियों के जरिए चुनावी शंखनाद भी कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अन्य राजनीतिक दलों से आगे सबसे पहले गोवा विधानसभा के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

कांग्रेस के कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय चुनाव कमेटी के इंचार्ज मुकुल वासनिक ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी, हालांकि जोड़ तोड़ में पिछड़ने के चलते वह सरकार नहीं बना सकी थी। मगर, कांग्रेस इसबार पीछे नहीं रहना चाहती। सबसे पहले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी यही दर्शाता है।

Congress candidates first list
1. मापुसा विधानसभा से सुधीर कानोलकर
2. तलिगांव से टोनी रोड्रिग्स
3. पोंडा से राजेश वेरेनकर
4. मर्मुगांव से संकल्प अमोनकर
5. कर्टोरिम से एलिक्सो रेजिनाल्डो लारेंसो
6. मरगांव से दिगंबर वसंत कामत
7. कुनकोलिम से यूरी अलीमावो
8. क्युपम से अल्टोन डिकोस्टा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button